रिपोर्ट:अंजुम आलम/जमुई (बिहार)।
–कबीर आश्रम सहित दो मकान पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर
–जमुई में पहली बार बुलडोजर से हुई कार्रवाई
-आहर की जमीन पर वर्षों से मकान बनाकर किया गया था कब्ज़ा
-ग्रामीणों की शिकायत के बाद अंचलाधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
-अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार दी गई थी नोटिस
-बुलडोजर की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के बीच मचा हड़कंप

जमुई में सरकारी जमीन पर किए गए स्थाई तौर पर अतिक्रमण को हटाने के दौरान अंचलाधिकारी सुजीत कुमार और साथ में राजस्व पदाधिकारी सुमित कुमार आशीष सख्त तेवर में दिखे। मामला नगर परिषद क्षेत्र के हांसडीह वार्ड संख्या नौ बिसहरी स्थान और कठौतिया आहर का है। यहां वर्षों से आहर की जमीन पर कब्ज़ा कर स्थाई तौर पर मकान बनाकर रह रहे अतिक्रमणकारियों के कब्जे से सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया है यानि दो मकान और एक कबीर आश्रम को बुलडोजर से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। जमुई के लिए यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस कार्रवाई से अन्य अतिक्रमणकारियों के बीच दहशत फैली हुई है।
बताया जाता है कि हांसडीह वार्ड संख्या नौ में बिसहरी स्थान के पास आहर की सरकारी जमीन पर पिंटू कुमार रावत और हरिनंदन मंडल के द्वारा स्थाई मकान बनाकर कब्जा किया गया था जबकि कठौतिया आहर पर ब्रह्मदेव दास के द्वारा कबीर आश्रम बनाकर कब्जा किए हुए था जिसकी शिकायत कई महीनों पूर्व ग्रामीणों के द्वारा अंचलाधिकारी से लिखित आवेदन के माध्यम से की गई थी उसके बाद उक्त जमीन की जांच पड़ताल की गई जिसमें उक्त जमीन आहर की सरकारी पाया गया उसके बाद अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस भी भेजा गया था लेकिन हत्या अतिक्रमणकारियों ने नोटिस की महत्ता को नहीं समझा और नजरअंदाज कर दिया जिस वजह से पुलिस बल,सीआई उमाशंकर पासवान और अंजल आमीन के साथ अंचलाधिकारी सुजीत कुमार, राजस्व पदाधिकारी सुमित कुमार आशीष मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और दोनो मकान के साथ कबीर आश्रम को जेसीबी से हटाया गया , साथ ही आइंदा अतिक्रमण नहीं करने को लेकर सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को काफी भीड़ देखने के लिए लगी रही।
अंचलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि जल्द से जल्द किए गए अतिक्रमण को संबंधित लोग हटा लें,वरना जिला प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमण पर चलेगा इसके लिए अभियान की शुरुआत हो चुकी है। कई अन्य जगहों को भी चिन्हित किया गया है। उसे भी बुलडोजर से मुक्त कराया जाएगा। अतिक्रमणकारी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन मुक्त करने की सख्त हिदायत दी है।











