Advertisement

छात्र की पिटाई से मौत, परिजनों ने स्कूल संचालक पर लगाया आरोप

चंपारण की खबर::

-सिगरेट पीता देख छात्र की पिटाई से हुई की मौत, परिजनों ने स्कूल संचालक पर लगाया आरोप

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के चेयरमैन पर छात्र की पिटाई कर हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र में हरदिया पुल के पास की है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के हरि किशोर यादव के 14 वर्षीय बेटा बजरंगी कुमार हरदिया पुल के पास संचालित रेसीडेंशियल मधुबन राइजिंग स्टार प्रेप स्कूल के पांचवी का छात्र था। मृतक बजरंगी की मां ओशमीला देगी ने बताया कि वह शनिवार को करीब दस बजे मोबाइल बनवाने के लिए घर से मधुबन निकला। इसी बीच हरदिया पुल पर वह सिगरेट पीने लगा। सिगरेट पीते हुए उसके स्कूल के चेयरमैन ने देख लिया और उसे पकड़ कर स्कूल ले गए। जहां कपड़ा खोल कर बजरंगी की जम कर पिटाई किए। जिससे वह वही बेहोश हो गया और उसे मधुबन के निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की मां ने बताया की दो लड़का एवं दो लड़की है, जिसमें बजरंगी तीसरे नंबर पर था। जान बूझ कर विजय यादव ने मेरे बेटे की हत्या कर दी है। मृतक के पिता पंजाब में मजदूरी करते है। एक सप्ताह पहले वो पंजाब गए थे, घटना की जानकारी मिलने के बाद वह घर वापस आ रहे है। घटना की जानकारी मुझे दिया, घटना के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा था। मुझे सीधे मुजफ्फरपुर ले जाने की बात कह रहे थे, रास्ते में भी मैं पूछी कि क्या हुआ है। लेकिन कोई कुछ नहीं बताया, जब वहा गई तो पता चला कि मेरे बेटे की मौत हो गई है। मेरे बेटे की हत्या चेयरमैन विजय यादव ने की हैं। मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने कहा बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है। मृतक के परिजन के तरफ से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।