Advertisement

छपवा में सड़क हादसे में युवक की मौत पर सांसद प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकात

-छपवा में सड़क हादसे में युवक की मौत पर सांसद प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकात

मोतिहारी/राजन द्विवेदी। छपवा-मोतिहारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर छगराहा स्कूल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिक्कू कुमार की मौत के बाद सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ और स्थानीय मुखिया प्रभाकर मिश्र ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। दोनों ने घटना की जानकारी लेते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ ने कहा कि सड़क हादसे में युवक की मौत बेहद दुखद है। परिवार ने एक होनहार युवक को खो दिया है। इस अपूरणीय क्षति और पीड़ा से उबरना आसान नहीं है। उन्होंने परिजनों से इस कठिन घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान रुद्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. नितेश कुमार, अभिनव अभिषेक, नंदकिशोर ठाकुर, अशोक झा, मनप्रीत ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।