-छठी महोत्सव पर गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा
दीपक कुमार/गायघाट
गायघाट। प्रखंड क्षेत्र के शिवदाहा तिरसठ रामजानकी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद छठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
छठी महोत्सव के अवसर पर युवा समाजसेवी विजय कुमार राय ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, धर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।

आयोजन के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। पूरे शिवदाहा क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का माहौल बना हुआ है।












