-मुजफ्फरपुर में ग्रामीण एसपी ने की जनशिकायत निवारण सुनवाई
मुजफ्फरपुर। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान को लेकर मंगलवार को ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने जनशिकायत निवारण सुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें ग्रामीण एसपी के समक्ष रखीं।
ग्रामीण एसपी ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही शिकायतों के निष्पक्ष और त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
पाक
सुनवाई के दौरान जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी समस्याएं लोगों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं। ग्रामीण एसपी ने फरियादियों को उनकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी मामलों की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करें।













