Advertisement

चचरी पुल बागमती नदी में तेज जलस्तर के कारण टूटा

-चचरी पुल बागमती नदी में तेज जलस्तर के कारण टूटा

मुजफ्फरपुर/गायघाट से रिपोर्ट

बागमती नदी में जलस्तर में तेज वृद्धि के कारण गायघाट प्रखंड के लदौर पंचायत अंतर्गत बलहा गोढीयारी घाट पर स्थित चचरी पुल रविवार को टूट गया। इससे स्थानीय ग्रामीणों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई है।लोगों की परेशानी बढ़ गयी है।लोगों को नदी पार से आवाजाही करने में परेशानी होने लगी है।
ज्ञात हो कि यहां पुल निर्माण की मांग ग्रामीण कई साल से कर रहे हैं। मानसून के शुरुआत के साथ यहां नदी में जलस्तर बढ़ती है और चचरी पुल टूट जाती है।

खासकर बरसात एवं बाढ़ के दिनों में लोगों को ज्यादा परेशानी होती है।

लिहाजा ऐसे में नदी किनारे निवास करने वाले सभी लोगों को सतर्क रहने की भी जरूरत है। A2Zन्यूज़live इस क्षेत्र के लोगों को आगाह करता है कि अपने बच्चों आदि की विशेष देखभाल करें और नाव आदि से नदी पार करते समय बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।