Advertisement

ग्राम विकास को लेकर पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन शुरू,हत्था में आज हुआ कि..

-ग्राम विकास को लेकर पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन शुरू

मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।

ग्राम विकास को लेकर पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन शुरू कर दिया गया है। पंचायतों में बीडीओ की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंचायत के ग्रामीण विकास को लेकर विभिन्न चरणों में लोगों के कार्य प्रस्ताव लिए जा रहे हैं तथा ग्राम स्तर पर व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। इसकी शुरुआत कर दी गई है। जिले के बन्दरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन शुरू कर दिया गया है।

पंचायत में ग्राम सभा की समाप्ति के बाद बन्दरा बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में उन्होंने पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन शुरू कराया है। हर बैठक में वे खुद भाग ले रहे हैं।

जिसमें ग्रामीण विकास को लेकर रणनीति बनाई जा रही है तथा उत्पन्न समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए जा रहे हैं। ग्राम सभा में पारित प्रस्तावों के आधार पर ग्राम विकास को लेकर कार्य योजनाएं संचालित किए जाएंगे।नलजल योजना तथा कचरा प्रबंधन योजना में आने वाली समस्याओं को लेकर भी उन्होंने आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।मौके पर मुखिया रिंकू कुमारी,मुखिया पति संजीत गुप्ता,पंसस पति सत्यप्रकाश सहित वार्ड सदस्य, सचिव आदि भी थे।