Advertisement

गोरौल बीईओ ने मिडल स्कूल में लापरवाही पर प्रभारी एचएम से मांगा स्पष्टीकरण

-गोरौल बीईओ ने मिडल स्कूल में लापरवाही पर प्रभारी एचएम से मांगा स्पष्टीकरण

गोरौल, वैशाली । मोहन कुमार सुधांशु।

गोरौल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सुशील कुमार ने राजकीय मिडल स्कूल बेलवर घाट के शिक्षकों की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की पहल की है। पत्रांक 1371 (दिनांक 28 नवंबर 2024) के तहत उन्होंने प्रभारी एचएम मलय कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है।

बीईओ ने अपने निरीक्षण के दौरान पाया कि 27 नवंबर को सुबह 11 बजे स्कूल के कई शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों से बेपरवाह होकर धूप सेंकने और इधर-उधर घूमने में व्यस्त थे। इस बीच, छात्र क्लासरूम में शोरगुल कर रहे थे। एचएम मलय कुमार पर भी आरोप है कि उन्होंने शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों से विमुख करने में सहयोग किया।

स्कूल में कुल 15 शिक्षकों में से 10 शिक्षक उपस्थित थे, जबकि 5 चुनाव कार्य में व्यस्त थे। ग्रामीणों ने भी शिकायत की है कि स्कूल में जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं, लेकिन शिक्षण कार्य में उनकी रुचि नहीं है। शिकायतों के अनुसार, केवल 1-2 शिक्षक पढ़ाई पर ध्यान देते हैं, बाकी विवाद करने लगते हैं।

बीईओ ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

#शिक्षा_व्यवस्था #शिक्षक_लापरवाही #गोरौल_स्कूल #वैशाली_समाचार #विद्यालय_प्रशासन