Advertisement

गायघाट में सवर्ण समाज की बैठक, यूजीसी के कथित काले कानून के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

-गायघाट में सवर्ण समाज की बैठक, यूजीसी के कथित काले कानून के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। प्रखंड क्षेत्र में सवर्ण समाज के लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें यूजीसी के नए नियमों को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे समाज के हितों के खिलाफ बताया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया।


बैठक के दौरान कानून के विरोध में आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर समाज के लोगों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना चाहिए। साथ ही आंदोलन को व्यापक रूप देने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी सहमति बनी।
बैठक में समाज के कई गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित रहे।