-गायघाट में आयोजित हुआ “स्वामी विवेकानंद ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह 2026”
मुजफ्फरपुर/गायघाट।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गायघाट नगर इकाई की ओर से कांटा कचहरी प्रांगण में “स्वामी विवेकानंद ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभाविप उत्तर बिहार के प्रदेश मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, गायघाट की विधायक श्रीमती कोमल सिंह, राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के छात्र कल्याण निदेशक डॉ. रमन त्रिवेदी, अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुश्री सुप्रिया तिवारी, अभाविप गायघाट नगर मंत्री श्री आशुतोष कर्ण एवं कार्यक्रम संयोजक श्री रोहित ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। युवाओं को सही दिशा देने का कार्य समाज और संगठनों की जिम्मेदारी है। विद्यार्थी परिषद ने सदैव समाज को जागृत करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। ग्रामीण प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने का माध्यम है।” उन्होंने कहा कि अभाविप छात्र-युवाओं के सर्वांगीण विकास और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

कार्यक्रम में अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता श्री विजय कुंवर एवं श्री अरविन्द अविचल, आरएसएस मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिला संघचालक श्री राघवेंद्र सिंह, अभाविप मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिला संयोजक श्री अभिनव राज, भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी जिलाध्यक्ष श्री दिवाकर शर्मा, बेनीबाद थाना प्रभारी श्री साकेत शार्दूल, आरएसएस गायघाट के खंड संघचालक श्री राघवेंद्र चौधरी, खंड कार्यवाह श्री अभिषेक सुमन, सांसद प्रतिनिधि श्री शशांक शेखर, कांटा पंचायत की मुखिया श्रीमती रेखा देवी, पंचायत समिति सदस्य श्री संजागर सहनी सहित अभाविप मुजफ्फरपुर के श्री दीपांकर गिरी, श्री रणविजय नारायण, श्री प्रभात मिश्रा, श्री सुशांत कुमार, श्री हर्ष कुमार, श्री कौशल कुमार, श्री दीपेश कुमार, श्री अनिल चौरसिया समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पत्रकार एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्र की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला।










