Advertisement

गायघाट में अस्पताल का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री बोले— स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रहा तेज़ सुधार

-गायघाट में अस्पताल का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री बोले— स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रहा तेज़ सुधार

गायघाट | दीपक कुमार

गायघाट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सह सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने ओम साईं क्लीनिक हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों में बदलाव का ही परिणाम है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में जहां सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, वहीं निजी अस्पतालों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो पा रहा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार आने वाले वर्षों में देश में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए व्यापक योजना पर काम कर रही है। लक्ष्य है कि अगले 10 वर्षों में बड़ी संख्या में डॉक्टर तैयार किए जाएं और हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो।

अस्पताल के संस्थापक ने जानकारी दी कि ओम साईं क्लीनिक हॉस्पिटल में विभिन्न बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां गायनेकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी सहित कई विशेषज्ञ विभाग संचालित होंगे। साथ ही मरीजों के लिए ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल के खुलने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।