-गायघाट में NH-27 पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल; भाग रहा ट्रक पुलिस ने किया जब्त
दीपक कुमार/गायघाट
मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में NH-27 पर हनुमान नगर के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घायल युवक की पहचान राजा कुमार, पिता मुन्नी राय, के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उसे गायघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही गायघाट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने NH-27 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने की मांग की है।














