-गाजियाबाद में हुआ व्यसन मुक्त भारत अभियान का शंखनाद
सम्वाददाता।गाजियाबाद।
व्यसन मुक्त भारत अभियान के तहत अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गाजियाबाद में विजयादशमी पर्व पर व्यसन मुक्त भारत रैली का आयोजन किया गया।
व्यसन मुक्त भारत रैली गायत्री शक्तिपीठ हिंडन तट से निकाली गई और जी टी रोड होते हुए अर्थला तक पहुंची । परिजनों की सुरक्षा हेतु पुलिस की व्यवस्था भी बनी हुई थी। इस रैली के माध्यम से हजारों लोगों तक गायत्री परिवार के माध्यम से व्यसन मुक्त भारत अभियान का संदेश पहुंचा। रैली में महिलाओं एवं बच्चों की भागीदारी अधिक संख्या में रही।

इस रैली का आयोजन जिला समन्वयक गाजियाबाद श्री अशोक मित्तल जी के मार्गदर्शन में किया गया।












