-महिला सफाई कर्मी को नगर आयुक्त के द्वारा ठंडा किट दिया गया
संवाददाता। गया।
गया नगर निगम कार्यालय परिसर के सम्राट अशोक भवन में वर्तमान में पड़ रहे भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए गया नगर निगम के तत्काल महिला सफाई कर्मियों को एक शॉल एवं एक स्वेटर देने हेतु कार्यक्रम आयोजित की गई है।

जिसमे अभिलाषा शर्मा,नगर आयुक्त, प्रफुल्लचंद्र यादव, उप नगर आयुक्त, हीरा कुमारी, उप नगर आयुक्त, शैलेंद्र कु सिंह नोडल पदाधिकारी सफाई, दिनकर प्रसाद, उप नोडल पदाधिकारी सफाई एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।इनके द्वारा कुल 418 महिला सफाई कर्मियों में से वहा उपस्थित 367 महिला सफाई कर्मियों को एक अदद स्वेटर एवं शॉल दिया गया हैबचे 51 अनुपस्थित महिला कर्मियों का शॉल स्वेटर स्टोर में उन्हें देने हेतु रखा गया है।












