-नगर आयुक्त ने चौक चौराहों पर जलाए जा रहे अलाव एवं रैन बसेरा का किया निरीक्षण
गया। संवाददाता।
गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने चौक-चौराहे पर जलाए जा रहे अलाव एवं बैरागी रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, बाटा मोड, काशीनाथ मोड इत्यादि स्थानों पर जाकर अलाव का निरीक्षण किया गया है वहीं बैरागी स्थित रैन बसेरा में भोजन की अच्छी व्यवस्था करने, भोजन का रेट 35 रु बोर्ड पर लिखने एवं प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है। गया नगर निगम द्वारा 18 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

जिसमें रेलवे स्टेशन, राय काशीनाथ मोड, गांधी मैदान रैन बसेरा No.2 एवं 04 के पास, बैरागी रैन बसेरा, बाटा मोड, चौक किरण सिनेमा के पास, माल गोदाम, गेवलबीघा मोड, विष्णुपद मंदिर, किरानी घाट, पंचायती अखाड़ा रैन बसेरा, दुखहरनी जमा मस्जिद, नई गोदाम मोड, चांद चौरा, कुष्ठ अस्पताल, नई गोदाम भूसुंदी मोड़ समेत कई जगहों पर अलाव का व्यवस्था कराया गया है।











