Advertisement

गणतंत्र दिवस पर पियर बेसिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

मुजफ्फरपुर: गणतंत्र दिवस पर पियर बेसिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखण्ड स्थित पियर बेसिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। झंडात्तोलन के बाद शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों के लिए विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनके प्रयासों की सराहना की।

#मुजफ्फरपुर #गणतंत्रदिवस #पियरबेसिकस्कूल #झंडात्तोलन #प्रतियोगिताएं