गंभीर रूप से घायल अज्ञात व्यक्ति मिला, पुलिस जांच में जुटी
वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु।
राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर सोमवार रात गोरौल थाना क्षेत्र के इनायतनगर ओवर ब्रिज के पास एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया।
घायल के माथे और हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने पर उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उसे पटना भेज दिया गया। फिलहाल गोरौल थाने के चौकीदार उसकी देखभाल कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
घटना के 18 घंटे बाद भी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस स्थानीय स्तर पर छानबीन कर रही है।
#वैशाली #सड़कदुर्घटना #NH22 #अज्ञातव्यक्ति #पुलिसजांच














