Advertisement

खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘मेहरबान’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन और इमोशन से भरपूर कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता

-खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘मेहरबान’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन और इमोशन से भरपूर कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेहरबान’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे खेसारी मूवीज, खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड और खेसारी डेवोशनल के यूट्यूब चैनलों पर रिलीज किया गया है।
रोनिक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता संजय शर्मा हैं, जबकि निर्देशन दिवंगत सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। लगभग 3 मिनट 14 सेकेंड के ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और पारिवारिक मूल्यों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।
ट्रेलर में खेसारी लाल यादव एक ऐसे नायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो अपने परिवार के सम्मान, सुरक्षा और अस्तित्व की रक्षा के लिए हर चुनौती का डटकर सामना करता है। परिवार के प्रति समर्पण, त्याग और संघर्ष की कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है। ट्रेलर में उनके किरदार के कई अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं, जो फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं।


फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री मेघाश्री और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों अभिनेत्रियों के साथ उनकी केमिस्ट्री ट्रेलर का प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा महेश आचार्य, प्रकाश जैस, सोनू पांडेय, राज मोर्या, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, निशा तिवारी और सैकुत चटर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ट्रेलर रिलीज के मौके पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि ‘मेहरबान’ उनके करियर की उन फिल्मों में से एक है, जिसमें दर्शकों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि रिश्तों, संघर्ष और सम्मान की मजबूत कहानी भी देखने को मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रेलर की तरह फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा और अपने प्रशंसकों से फिल्म को आशीर्वाद देने की अपील की।
फिल्म की कहानी और पटकथा मनोज कुशवाहा ने लिखी है। ट्रेलर में दमदार संवाद, प्रभावशाली एक्शन और भावनात्मक दृश्यों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म का संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है, जबकि गीत कृष्णा बेदर्दी और राजेश मिश्रा ने लिखे हैं।
फिल्म के तकनीकी पक्ष को भी खासा मजबूत बनाया गया है। प्रवीण राय की एडिटिंग, असलम सुर्ती का बैकग्राउंड म्यूजिक, कानू मुखर्जी की कोरियोग्राफी, दिलीप यादव का एक्शन निर्देशन, रविंद्र नाथ गुप्ता का आर्ट डायरेक्शन और ओमप्रकाश चौधरी के वीएफएक्स ट्रेलर को भव्य सिनेमाई रूप देते हैं। वहीं, पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य आई फोकस स्टूडियो (विजय-दिनेश) ने किया है।