-खरीफ महाअभियान 2026 के तहत किसानों को मिला प्रशिक्षण, कृषि उपादानों का भी हुआ वितरण
मुजफ्फरपुर/गायघाट। शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2026 के अंतर्गत गायघाट प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार, उप प्रमुख जयप्रकाश सिंह एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, बीज उपचार, फसल सुरक्षा, कृषि यंत्रीकरण तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पात्र किसानों के बीच कृषि उपादानों का वितरण भी किया गया।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने किसानों से सरकार की कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने और खरीफ मौसम में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की सलाह दी, ताकि उत्पादन में वृद्धि हो सके।

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन झा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के किसान, कृषि समन्वयक, प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक सुरेश कुमार तथा किसान सलाहकार सुनील कुमार, नरेश कुमार, श्याम किशोर, विनोद कुमार, ब्रजकिशोर प्रसाद, ओमप्रकाश कंचन, वीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, संजीव कुमार, संजय पासवान, विमलेश साहनी, परशुराम कुमार, कन्हैया कुमार, गौरव कुमार, विनय कुमार, भूषण कुमार, रामाशंकर पाण्डेय एवं राजेश कुमार सहित कृषि विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किसानों ने इसे लाभदायक बताते हुए कृषि विभाग की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का समापन कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों के उपयोग और उत्पादन बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।












