Advertisement

क्राइम: सनकी ने पहले पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की, फिर खुद फंदे से झूला

-एक ही परिवार में पांच लोगों की सामूहिक मौत : सनकी ने पहले पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की, फिर खुद फंदे से झूला

सम्वाददाता। पटना/खगड़िया।

बड़ी खबर खगड़िया से सामने आ रही है। जहां पांच लोगों की सामूहिक रूप से मौत की खबर सामने आई है। जहां मुन्ना यादव नाम के एक व्यक्ति ने रात में अपनी पत्नी पूजा देवी (32) से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी और तीन बेटियों सुमन कुमारी (18), आंचल कुमारी (16), रोशनी कुमारी (15) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं इस दौरान हत्यारे पिता ने अपने दो बेटों की भी हत्या करने की कोशिश की,लेकिन वह किसी तरह छिपकर अपनी जान बचा सके। बाद में सनकी ने खुद भी पेड़ से फंदा लगाकर झूल गया।घटना की सूचना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। वहीं मामले में पुलिस भी जांच के लिए पहुंच गई। सनकी का नाम मुन्ना यादव और उसकी पत्नी का नाम पूजा देवी बताया गया है।
सामूहिक हत्या की यह घटना एकनियां की बतायी जा रही है। घटना में अपनी जान बचाने में कामयाब रहे बेटे ने बताया कि रात डेढ़ बजे के करीब सनकी ने पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या की और उसके बाद दाबी से तीनों बेटियों की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामले में मौके पर पहुंचे खगड़िया एसपी ने बताया कि पांच लोगों की मौत हुई है। जिसमें चार की हत्या हुई है, वहीं एक आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि इस नृशंसा हत्या को अंजाम देनेवाले मुन्ना यादव पर 2022 में एक जमींदार की हत्या का आरोप है। जिसमें मुन्ना यादव के भाई विमल यादव भी शामिल था। विमल यादव अभी जेल में हैं। वहीं मुन्ना यादव पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा था।

अक्टूबर 2022 में मुन्ना यादव ने एक पाटीदार की गोली मारकर हत्या की थी। उसके बाद से वो फरार था। घर आने पर उसकी पत्नी से लड़ाई होती थी। पत्नी उसे थाने में सरेंडर करने के लिए कहती थी।

पत्नी का कहना था कि बेटी की अब शादी करनी है। तुम्हारे ऊपर हत्या का मामला दर्ज है, कैसे सही होगा सब। इन्हीं बातों पर पति-पत्नी में लड़ाई होती थी। मंगलवार को भी पत्नी से इस बात पर लड़ाई हुई, जिसके बाद सबकी हत्या कर दी।