Advertisement

कोरोना काल से बंद सिवान-समस्तीपुर इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग

-कोरोना काल से बंद सिवान-समस्तीपुर इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग

 

वैशाली / सुधांशु।

कोरोना काल मे बंद हुय सिवान समस्तीपुर सवारी गाड़ी के परिचालन एवं   अन्य एक्सप्रेस  गाड़ियों के गोरौल में  ठहराव के लिये आम जनता के साथ जनप्रतिनिधी भी धरने पर बैठेंगे।  उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी जिला पार्षद रूबी कुमारी ने बताया  की रेलवे द्वारा सिवान से चलकर समस्तीपुर जाने बाली सवारी गाड़ी को कोरोना के समय बंद कर दिया गया था।उसे  आजतक चालू नही किया गया। हमलोगों ने रेलमंत्री सहित रेलवे के आलाधिकारी से मिलकर समस्या रखी थी। इस गाड़ी से गरीब लोग शहर में जाकर मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते है। हाजीपुर-मजफ्फरपुर के बीच सुबह में  चलने बाली यह अतिमहत्वपूर्ण गाड़ियों में से एक है। छात्र,छात्राये कॉलेज एवं कोचिंग करने इसी सवारी गाड़ी से आतेजाते है, सरकारी व गैर सरकारी कर्मी को सुबह मे इसी ट्रेन से आते जाते थे।इस ट्रेन को  अविलंब चालू कराया जाने की मांग से वार वार किया गया लेकिन  रेलवे अधिकारी केवल आश्वासन देते रहे है।

आजतक इस गाड़ी का परिचालन नही कराया गया. वही भगवानपुर में दर्जनों एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव दिया गया है। गोरौल के साथ रेलवे द्वारा  शौतेलेपन का व्यवहार किया जा रहा है,जिसे अब बर्दास्त नही किया जायेगा। यहा चीनी मिल कैम्पस में कई छोटे बड़े उद्योग लगाया जा रहा है।ऐसे में लोगो की भीड़ भी बढ़ेगी और जबतक सही ढंग से यातायात की सुविधा नही मिलेगा तबतक कोई बाहरी लोग यहां उधोग कैसे लगायेगा।यदि एक माह के अंदर सवारी गाड़ी का परिचालन एवं जो भी एक्सप्रेस गाड़ी भगवानपुर में रुकती है। उसका ठहराव  गोरौल में हो यदि   हमलोगों की मांग को रेलवे द्वारा नही माना गया तो हम जनप्रतिनिधि  पहले रेलवे स्टेशन गोरौल के प्रांगण में शांतिपूर्ण घरना देंगे. उसके वाद आगे की रणनीति बनाई जायेगी।