-कुमार समत लिखित होली गीत “मनवा हमर बऊराइल बा” लोगो को आ रही है पसंद
पटना ।सम्वाददाता।
यूं तो होली के समय सैंकड़ो भोजपुरी होली गीत मार्केट में आते है मगर इस इस बार होली में धमाल मचाने आ गया है होली गीत मनवा हमर बऊराइल बा। जिसको अपने संगीत से सजाया है फ़िल्म इंडस्ट्रीज के जाने माने संगीतकार प्रदीप रंजन। प्रदीप भोजपुरी फिल्मों सहित कई हिंदी फिल्म के गीतों के साथ बहुत सारे वीडियो एलबम में मधुर व कर्णप्रिय संगीत देकर एक अलग पहचान बनाया है।

ननद – भाभी के नोक झोंक से सजी इस होली गीत को लिखा है सिने आजकल के प्रधान संपादक कुमार समत ने और गाने को अपने स्वर से सजाया है बिहार ,झारखण्ड की चर्चित लोकगायिका अंजू राज ने। यह मजेदार होली गीत सीएम इंडिया भोजपुरी कम्पनी के सभी ऑडियो वीडियो प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुकी है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है।
इतना ही इस होली गीत के गीतकार कुमार समत को मित्रो एवं शुभचिंतकों के द्वारा शुभ कामनाओ के साथ – साथ बधाइयां भी मिल रहा है। जिसके कारण कुमार समत को मनोबल बढ़ते दिख रहा है। इस गाने के वीडियो एडिटर मुकुंद चौहान है।
















