Advertisement

कल्याणी गांव में लावारिस हालत में मिली हुंडई i20, पुलिस ने किया जब्त

-कल्याणी गांव में लावारिस हालत में मिली हुंडई i20, पुलिस ने किया जब्त

दीपक कुमार/ गायघाट

बेनीबाद थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव में सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी हुंडई i20 कार को बेनीबाद पुलिस ने बरामद कर थाना लाकर जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, देर रात गश्ती के दौरान जवानों की नजर सड़क किनारे खड़ी कार पर पड़ी। आसपास काफी देर तक किसी व्यक्ति के नहीं पहुंचने पर पुलिस ने वाहन को सुरक्षित थाना परिसर में लाकर रखा।

बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान कल्याणी गांव में सड़क किनारे हुंडई i20 कार लावारिस हालत में मिली थी। वाहन को थाना लाकर जब्त कर लिया गया है। पुलिस वाहन के स्वामित्व और उसके वहां लावारिस हालत में खड़े किए जाने के कारणों की जांच कर रही है। वाहन के संबंध में आवश्यक सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।