Advertisement

कर्नाटक में जीत पर कांग्रेसियों ने निकाला विजय जुलूस

मोतिहारी। राजन द्विवेदी

– कर्नाटक में जीत पर कांग्रेसियों ने निकाला विजय जुलूस

 

कर्नाटक में मिली जीत की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में आतिशबाजी के साथ विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने चर्खा पार्क पर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
शनिवार की संध्या पूर्वी चम्पारण कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय मेें एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने यहां से आतिशबाजी के साथ चरखा पार्क तक विजय जुलूस निकाला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ई० गप्पु राय के साथ कार्यकर्ताओं ने चरखा पार्क पहुंचकर पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और जमकर आतिशबाजी की। गप्पु राय ने कहा कि 2024 में कांग्रेस एक बार फिर से जीत दोहराएगी।


इस अवसर पे पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष प्रो० विजयशंकर पांडेय, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष डॉ ज्याउलहक, मुमताज अहमद, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बिट्टू यादव, मुनमुन जायसवाल, संजीव कुमार सिंह, ऋषि सिंह, इकबाल जफीर, अधिवक्ता पवन कुमार, विनय उपाध्याय, प्रीतम अग्रवाल, सत्येंद्रनाथ तिवारी, राजकुमार अंजुमन, अजीत कुमार, रंजन शर्मा, गुलरेज अहमद, अर्पित गुप्ता, प्रेमशुक्ल, चुमन जयसवाल, एनएसयूआई के अध्यक्ष आशीष कुमार, बच्ची पांडेय, मुन्नी देवी, राहुल शर्मा, जमाल अशरफ,अनुराग तिवारी, दिलनवाज रशीद, राजद के नगर अध्यक्ष लालबाबू खान, जावेद अहमद, मुनिलाल यादव सहित कई अन्य उपस्थित थें।