Advertisement

कटरा: महागठबंधन के घटक दलों की बैठक आयोजित,15 को प्रखण्ड मुख्यालय पर महाधरना की सफलता की बनी रणनीति

-कटरा: महागठबंधन के घटक दलों की बैठक आयोजित,15 को प्रखण्ड मुख्यालय पर महाधरना की सफलता की बनी रणनीति

दीपक तिवारी। मुजफ्फरपुर।

जिले के कटरा प्रखंड मुख्यालय कटरा जदयू कार्यालय में महागठबंधन के घटक दलों के अध्यक्ष एवं सम्मानित नेताओं के साथ बैठक हुई।जिसमें भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही – बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के आह्वान पर प्रखंड मुख्यालय पर आहूत धरना- प्रदर्शन आगामी 15 जून 2023 को सफल बनाने की रणनीति बनी।

बैठक में राजद प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इफ्तेखार आलम, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, राजद मीडिया प्रभारी रंजीव कुमार, राजद प्रखंड महासचिव नीरज मंडल, जदयू प्रखंड मीडिया प्रभारी नीरज कुमार, राजद प्रखंड कार्य समिति अमरेश राय, जदयू के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह, जदयू नेता सतीश सिंह, राजद प्रखंड सचिव भरत सहनी, राजद नेता मोहम्मद हसन राजा, जदयू नेता गोपी सिंह, राजद नेता मोहम्मद हैदर अली आदि भी थे।