Advertisement

उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ समस्तीपुर आएंगे आज

-उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ समस्तीपुर आएंगे आज

-प्रशासनिक तैयारी मुकम्मल

समस्तीपुर। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगवत चौधरी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह के अलावा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शामिल होंगे। जननायक कर्पूरी ठाकुर के बेटे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ ही सभी अतिथि करीब 1 घंटे तक यहां रहेंगे। इस दौरान माल्यार्पण के साथ ही कर्पूरी परिचर्चा का भी आयोजन होगा। इधर कमिश्नर ने लिया कार्यक्रम का जायजा। इस बीच दरभंगा कमिश्नरी के आयुक्त डॉक्टर मनीष कुमार, डीआईजी के अलावा डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अशोक मिश्रा समेत वरीय अधिकारियों ने तैयारी का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश भी जारी किया, कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कार्य प्रबंध किए गये हैं।

एक दिन पूर्व से ही कर्पूरीग्राम और आसपास के इलाके में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस वालों की तैनाती कर दी गई है। उपराष्ट्रपति समेत अन्य अतिथियों के लिए चरण कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय के बगल में चार हेलीपैड बनाए गये हैं। जहां उपराष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल, मुख्यमंत्री के लिए अलग से हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति समेत कई शख्सियत शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के तमाम प्रबंध किए गये हैं। सभी के लिए एक प्रोटोकॉल तैयार किया गया है।