-उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराई
-सीने में लगी चोट, गनर और ड्राइवर बाल-बाल बचे
सम्वाददाता। उत्तराखंड।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. हल्द्वानी से काशीपुर जाने के दौरान उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में उन्हें सीने में चोट आई है, तो वहीं उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. फिर पूर्व सीएम रावत को फौरन सीएचसी में भर्ती कराया गा. फिर यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया.













