-अलमुनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूर की झुलसकर मौत
-समस्तीपुर एसपी, एसडीओ, सहित कई थाने की पुलिस पटना स्थल पर पहुंची
-स्थानीय प्रखंड प्रमुख साहित्य कई जनप्रतिनिधियों ने भी किया घटनास्थल का दौरा
रामजी कुमार।समस्तीपुर।
जिले के वैनी थाना क्षेत्र के तेल डिपू चौक के समीप अलमुनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटने से बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे दो कर्मियों की मौके पर हीं मौत हो गई। वही इस घटना में चार कर्मी गंभीर रूप से घायल भी हो गए। घटना के बाद जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत का कार्य शुरू कर दिया है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ताजपुर-पूसा पथ स्थित तेल डिपू चौक के पास अल्युमिनियम फैक्ट्री के बॉयलर में अचानक जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि उसकी आवाज लगभग दो से तीन किलोमीटर तक लोगों को सुनाई दी। इस भीषण विस्फोट की वजह से आसपास के लोग काफी सहम गए। लोगों के मन में किसी बड़े अनहोनी का डर समा गया। बाद में यह जानकारी फैली की अलमुनियम फैक्ट्री के बॉयलर में ब्लास्ट हुआ हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले आसपास के लोग काफी तादाद में घटना स्थल पर जमा हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानिय प्रशासन को दी तथा स्थानिय लोग ही प्रशासन के आने से पहले राहत व बचाव के कार्य में जुट गए। बाद में जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार, एएसपी संजय कुमार पांडे, मुफस्सिल इंस्पेक्टर, पूसा सीओ व बीडीओ के अलावे पूसा, वैनी, ताजपुर एवं बंगरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के टीम को भी बुलाया गया।

जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। बचाव दल ने जहाँ घटनास्थल से दो कर्मियों के छत-विछत शव को बरामद किया हैं। वही 4 गंभीर रूप से घायल कर्मियों को भी बचाव दल ने फौरन बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटनास्थल पर मौजूद सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने पत्रकारों को बताया इस घटना में फिलहाल दो कर्मियों के मौत की पुष्टि की गई है। मृतकों में प्लांट के कर्मी चंदेश्वर राय कर्जा मुजफ्फरपुर एवं संजय कुमार राय दरभंगा शामिल है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल प्लांट के चार कर्मियों ललित कुमार, ज्योति कुमार, राज बल्लव व पुसा के दिगंबरा निवासी पवन कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल मलबे में अन्य कर्मियों के दबे होने की आशंका को देखते हुए उनकी खोजबीन कराई जा रही है। इस कार्य में एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के टीम के अलावे स्थानिय प्रशासन जुटी हुई है। कर्मियों के अनुसार फैक्ट्री मालिक की पहचान मुजफ्फरपुर मोतीपुर निवासी मनोहर कुमार व दिलीप कुमार के रूप में की गई हैं। दोनो फैक्ट्री के पार्टनर बताएं गए हैं।











