कटरा: अरुण जेटली स्टेडियम में टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
कटरा। संवाददाता।
कटरा के अरुण जेटली स्टेडियम, बेरई में भव्य टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में महा मुकाबला अम्मा टीम और अघोरिया बाजार टीम के बीच खेला गया। अम्मा टीम ने अपने कप्तान के निर्देश पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए।
अघोरिया बाजार टीम को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया गया, लेकिन वे 20 ओवर में मात्र 116 रन बनाकर 8 विकेट गंवा बैठे। इस प्रकार अम्मा टीम ने 55 रन से शानदार जीत दर्ज की।

कार्यक्रम का संचालन और विशेष उपस्थिति:
कमेंट्री: अखिलेश कुमार सहनी और नन्हे
आयोजक: अक्षय, राजा, प्रफुल्ल
व्यवस्थापक: राजकुमार और शिवम राजपूत
मुख्य अतिथि:
डॉ. केशव किशोर (पूर्व मुखिया)
विपिन कुमार सिंह (राष्ट्रीय जनता दल उपाध्यक्ष, कटरा विकास)
वासु (राष्ट्रीय जनता दल पंचायत अध्यक्ष, मधेपुरा)
राजीव सहनी
अम्मा टीम के प्रमुख खिलाड़ी:
मुरली विक्की, आशुतोष सूरज, अमरजीत रंजीत उर्फ बंगाली, आलीशान रमेश साहनी।
#कटरा_टूर्नामेंट #अम्मा_टीम_की_जीत #क्रिकेट_मुकाबला #अरुणजेटली_स्टेडियम












