– अपना टैलेंट दिखाने को तैयार हैं शिव ठाकरे-अंजलि आनंद, जारी हुआ ऑफिशियल प्रोमो
नई दिल्ली।सम्वाददाता।
सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ पिछले कई वर्षों से लोगों का एंटरटेनमेंट कर रहा है। यहां एक्टिंग और स्पोर्ट्स में करिश्मा दिखाने वाले स्टार्स को ढेर सारे कैमरे के सामने अपनी डांसिंग स्किल्स दिखानी होती है। लास्ट 10 सीजन में व्यूअर्स ने बहुत से टैलेंटेड सितारों को नाचते देखा। अब 11वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। इस बार के कंटेस्टेंट्स कौन होंगे, उनके पोस्टर्स रिवील कर दिए गए हैं।
‘झलक दिखला जा’ के कंटेस्टेंट्स के पोस्टर आउट
‘झलक दिखला जा’ पिछले कई समय से चर्चा में है। इस शो के लिए कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपने चहेते सितारों की शो में ऑफिशियल एंट्री जानने के लिए फैंस ‘झलक दिखला जा’ के हर अपडेट पर टकटकी लगाए बैठे थे और अब उनका इंतजार खत्म हुआ। मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। हालांकि, किसी का चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन फैंस अपने चहेते सितारों को पहचान चुके हैं।

ये हैं ‘झलक दिखला जा’ के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स:
‘झलक…’ के 10 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है। किसी का चेहरा अभी रिवील नहीं किया गया है, लेकिन नैन-नक्शे देख फैंस ने कुछ को पहचान लिया है।
झलक के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, शोएब इब्राहिम और उर्वशी ढोलकिया जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा बाकी कंटेस्टेंट्स के पोस्टर्स देख फैंस ने अंदाजा लगाया है कि सुम्बुल तौकीर खान और तेजस्वी प्रकाश भी इस बार के सीजन का हिस्सा होंगी।
कब से शुरू हो रहा ‘झलक दिखला जा 11’?
शो की ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है। मगर ऐसा दावा किया जा रहा है कि शो 1 नवंबर से शुरू होगा। इस शो को फराह खान, अरशद वारसी और मलाइका अरोड़ा जज करेंगे। वहीं, होस्ट के रूप में मनीष मल्होत्रा की जगह गौहर खान और ऋत्विक धनजानी ले सकते हैं।















