Advertisement

अधिकारी जनता की शिकायतों का निष्पादन गंभीरता पूर्वक करें

चंपारण की खबर::
-अधिकारी जनता की शिकायतों के आवेदनों का निष्पादन गंभीरता पूर्वक नियमानुसार करें

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी , पूर्वी चंपारण, मोतिहारी की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार,मोतिहारी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए हुए फरियादियों से 62 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें
पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला हेल्पलाइन, आंगनवाड़ी, राजस्व शाखा, अतिक्रमण, भूमि विवाद, विद्युत, पेंशन आदि विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।


उन्होंने ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत आवेदनों का निष्पादन गंभीरता पूर्वक नियमानुसार सुनिश्चित करें। मौके पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सिविल सर्जन ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, जिला विधि शाखा पदाधिकारी , पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, डीपीओ आईसीडीएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।