Advertisement

अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा,मौत के बाद सड़क जाम

-अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा,मौत के बाद नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रख किया जाम

मुजफ्फरपुर। दीपक।

मुुुजफ्फरपुर जिले के हत्था ओपी के मुन्नी उप स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से गम्भीर रूप से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटनाक्रम से नाराज परिजनों ने सोमवार की दोपहर लोहरखा में मुख्य सड़क को जाम कर दिया।इस दौरान मुआवजे की मांग की जा रही थी। इस दौरान प्रखंड उपप्रमुख उमेश राय,हत्था के उप मुखिया अजय कुमार एवं अन्य लोगों की मदद से मृतक के परिजनों को आवश्यक पहल एवं कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को हटवाया गया।उपप्रमुख ने बताया कि मृतक की पहचान हत्था पंचायत के लोहरखा गांव के वार्ड संख्या 2 के निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र मांझी के रूप में की गई है। स्वजनों ने बताया कि वह रविवार की देर शाम सैदपुर हाट से साइकिल से लौट रहा था। तभी सामने से आ रहा एक अज्ञात वाहन साइकिल सवार को रौंदता हुआ भाग निकला। घटना में धर्मेंद्र मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। घटना से नाराज परिजनों के द्वारा शव को मुख्य सड़क पर रखकर हनुमान नगर- सैदपुर मुख्य पथ को लोहरखा में जाम कर दिया गया। नाराज परिजन एवं ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे थे। सूचना पर हत्था पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मनोज कुमार राज, राहुल कुमार, विकास कुमार, पूर्व उप मुखिया सुनील राय, जितेंद्र राय आदि भी थे।