Advertisement

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

-अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

-जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके सपनों को पूरा करना है

मोतिहारी , राजन द्विवेदी।

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम बंजरिया पंडाल में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने की।

बैठक में वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन और अगस्त क्रांति में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद गांधी आश्रम में स्थित शहीद स्मारक और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

– शहीदों के सपनों को पूरा करना है लक्ष्य


इस मौके पर जिलाध्यक्ष शशिभूषण राय ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे अभी तक हम पूरा नहीं कर पाए हैं। इसे साकार करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को और अधिक प्रयास करने की जरूरत है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन प्रसाद ने कहा कि उन शहीदों की कुर्बानी कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

कार्यक्रम में संगठन प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर विजय शंकर पांडेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण कुशवाहा, अजहर अंसारी, ऋषि सिंह, आबिद हुसैन, रूमा खान, रमेश श्रीवास्तव, अजय झा, मुखिया आबिद हुसैन, नंद कुमार चौबे, मोख्तार आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।