-अखिलेश यादव का पकड़ा गया झूठ! स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सपा प्रमुख के दावे की बताई सच्चाई
नई दिल्ली। सम्वाददाता।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यूरिया को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव के यूरिया महंगे किए जाने के दावे पर मांडविया ने इसे झूठ करार दिया है।
यूरिया के दाम नहीं बढ़े:
मांडविया ने कहा कि मैं ये स्पष्ट कर देता हूं कि नीम कोटेड यूरिया की 45 किलो की प्रति बैग 266.5 रुपये में मिलती थी, मिलती है और मिलती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के जय अनुसंधान के नारे साथ हमने किसानों के हित में नया सल्फर कॉटेड ‘गोल्ड यूरिया’ बनाया है, जिसकी नई मात्रा व दाम तय किए गए हैं, न कि किसी और के दाम बढ़ाए गए हैं।

अखिलेश पर कसा तंज:
स्वास्थ्य मंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि कोविड के समय भी आपने देश में बनी वैक्सीन पर सवाल उठाये थे, जिसको देश और हमारे वैज्ञानिक भूल नहीं पाये हैं। आज फिर से आपने उन्हीं वैज्ञानिकों का मजाक उड़ाया है।
किसानों को गुमराह करने का आरोप:
मांडविया ने आगे कहा कि मुझे आशा है कि आप अब किसानों को गुमराह नहीं करेंगे व किसान हित में मिलकर काम करेंगे।












