Advertisement

अंबेडकर के बनाए गए संविधान को खत्म करने पर तुली है भाजपा: मंजू देवी

चंपारण की खबर::

-अंबेडकर जी के बनाए गए संविधान को खत्म करने पर तुली है भाजपा: मंजू देवी
– जिलाध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं, उनके बगैर विकास संभव नहीं

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

महानगर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारिणी सदस्यों एवं वार्ड अध्यक्षों की आज बैठक जिला जदयू कार्यालय कर्पूरी सभागार में जिला अध्यक्ष मंजू देवी की अध्यक्षता में हुई। और कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश महासचिव प्रोफेसर दिनेश चंद्र प्रसाद ने किया। जिला अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बिना मजबूत नहीं हो सकता और ना ही विकास कर सकता है। बाबासाहेब आंबेडकर ने जो संविधान बनाया था उसे भाजपा खत्म करने पर तुली हुई है। साथ ही देश में अमन चैन को समाप्त कर रही है और एक दूसरे को आपस में लड़ाने की साजिश कर रही है । आज के तारीख में बीजेपी सबसे बड़ा झूठा पार्टी है , जो लोगों को भरमाने का कार्य करते हुए लोगों को भ्रमित करने वाली पार्टी बन गई है। प्रधानमंत्री विदेश में महात्मा गांधी का नाम लेते हैं और यहां गोड़से और सावरकर के नाम पर कार्यक्रम करते हैं । कहा कि आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव में वार्ड से लेकर सभी बुथों पर सभी कार्यकर्ता, नेता, साथीगण मजबूती के साथ लग जाए और देशवासियों को ठगने वाली सरकार को उखाड़ फेंके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर के अध्यक्ष धीरज चंद्रवंशी ने सभी कार्यकारिणी एवं वार्ड अध्यक्षों को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और बधाई दी। और सभी को कहा सभी वार्ड में आपनी-अपनी कमेटी को बनाए और सभी बूथों पर 10 -10 साथियों की कमेटी बनाएं। कहा कि हम बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे। मौके पर प्रदेश महासचिव दीपक पटेल, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, रंजन भारती, संजय सिंह, सुनील भूषण ठाकुर, बद्री पासवान, अमरनाथ गुप्ता, जितेंद्र सहनी, दिनेश पासवान, जितेंद्र साह, अभय पटेल , बृजमोहन गुप्ता,इशरत जहां, चंदन कुमार, विजय कुमार बैठा, संतोष कुमार, इरफान आलम, राकेश कुमार, नेक मोहम्मद ,संजय चौधरी, रामभरोस यादव ,क्यामुद्दीन हवारी ,प्रवेज आलम, रामनाथ पासवान ,नवीन गुप्ता, ब्बू श्रीवास्तव ,विजय श्रीवास्तव आदि सैकड़ों लोगों मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन वार्ड नंबर 15 के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने किया। यह जानकारी जिला प्रवक्ता संजीव कुमार श्रीवास्तव ने दी।