Advertisement

TBT मंच द्वारा मधुबन के दो शिक्षकों को तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान

-TBT मंच द्वारा मधुबन के दो शिक्षकों को तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान

रिपोर्टर: राकेश कुमार पांडेय
स्थान: मोतिहारी/मधुबन

रविवार को मोतिहारी स्थित जिला परिषद सभागार में “TBT – The Bihar Teachers History Makers (मेरी मोबाइल मेरी शिक्षा)” मंच द्वारा तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में तिरहुत प्रमंडल के छह जिलों से नवाचारी शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

मधुबन प्रखंड के UMS Madhuban Boys’ के दो शिक्षक—श्री अविनाश नारायण ठाकुर एवं श्रीमती नम्रता—को इस गरिमामय अवसर पर सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षकों को मुख्य अतिथि एवं TBT मंच के संरक्षक ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी (पूर्व डीन, आर्यभट्ट विश्वविद्यालय), जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती ममता राय, एवं नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति गुप्ता द्वारा अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री नित्यम कुमार गौरव, DIET के व्याख्याता श्री संजय तिवारी सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सम्मान पाने पर प्रधानाध्यापक आश नारायण ठाकुर, अजय कुमार सिंह, शिक्षाविद चंद्रिका प्रसाद सिंह, प्रो. वीरेंद्र कुमार सिंह, रासनारायण सिंह, वीरेंद्र कुमार सिन्हा समेत अन्य शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने दोनों सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

#TBTशिक्षकसम्मान #मधुबनगौरव #अविनाशठाकुर #नम्रता #शिक्षकसमारोह2025 #तिरहुतसम्मान #बिहारशिक्षा #UMSMadhuban #A2ZNewsLive #TeacherRecognition #MobileSeShiksha