Advertisement

Priyanka Chopra ने शुरू की क्रिसमस की तैयारियां, परिवार के साथ सेलिब्रेट करेगी देसी गर्ल

-Priyanka Chopra ने शुरू की क्रिसमस की तैयारियां, परिवार के साथ सेलिब्रेट करेगी देसी गर्ल

नई दिल्ली। सम्वाददाता।

साल 2023 खत्म के होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर कोई ‘क्रिसमस’ का इंतजार कर रहा है। ये त्योहार 25 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है।

आमजन से लेकर फिल्मी सितारे भी इसे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। सितारों ने अपने-अपने घरों में क्रिसमस की सजावट शुरू कर दी है। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी इसकी एक झलक साझा की है।

परिवार के साथ मनाएंगी क्रिसमस:

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस दौरान को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं, जिसका कारण है उनके पति निक जोनस। ऐसे में एक्ट्रेस ने 15 दिन पहले से भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियों में लग गई है। देसी गर्ल ने अपने घर को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया है, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है।


देसी गर्ल ने शुरू की क्रिसमस की तैयारी:

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि पीसी के फायरप्लेस कॉर्नर को लाइट्स, बाउबल्स, होली और आइवी से डेकोरेट किया गया है। इतना ही नहीं सांता के रेड कलर के सॉक्स और फ्लावर पॉट भी नजर आ रहा है। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखी, “ग्रेटफुल”।

खास होगा पीसी के लिए क्रिसमस सेलिब्रेशन:

बता दें, इस साल प्रियंका चोपड़ा के लिए यह क्रिसमस सेलिब्रेशन बेहद खास होने वाला है। एक्ट्रेस की बेटी मालती अब दो साल की होने वाली हैं और ऐसे में वह सब कुछ समझे भी लगी है। इस मौके पर निक और पीसी अपनी लाडली को ढेरों गिफ्ट्स भी देने वाले हैं। पिछले साल प्रियंका ने न्यू जर्सी में क्रिसमस सेलिब्रेट किया था।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में:

प्रियंका ने इन दिनों अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक्टर जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग नजर आएंगी। लंदन में इस फिल्म की शूटिंग हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई थी। इससे पहले वह स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा ‘लव अगेन’ भी रिलीज हुई थी।