Advertisement

NH-22 पर अपाचे और राइडर बाइक की आमने-सामने की टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

-NH-22 पर अपाचे और राइडर बाइक की आमने-सामने की टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

रुन्नीसैदपुर। प्रखंड अंतर्गत नेशनल हाईवे 22 के मोरसंड 23 माइल के समीप शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अपाचे और राइडर बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में अपाचे बाइक पर सवार गैघट वार्ड संख्या 3 निवासी जितेंद्र शाह के 21 वर्षीय पुत्र ऋतुराज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरी ओर राइडर बाइक सवार की पहचान शंभू दास के 22 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।