Advertisement

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

-बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

मुजफ्फरपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दरभंगा-नई दिल्ली के बीच चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 12565/12566 का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 19 अगस्त से कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर सुबह 9:41 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 9:43 बजे आगे के लिए रवाना होगी।


वहीं, डाउन दिशा में ट्रेन संख्या 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 20 अगस्त से कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर सुबह 7:33 बजे पहुंचेगी और 7:35 बजे दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी।
कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव से आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और दरभंगा के बीच आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यात्रियों को अब इस महत्वपूर्ण ट्रेन की सेवा लेने के लिए दूर के स्टेशनों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।