Advertisement

CUET PG 2026 में समस्तीपुर के पूर्व छात्र शांतनु कुमार का शानदार प्रदर्शन, ऑल इंडिया 45वीं रैंक

-CUET PG 2026 में समस्तीपुर के पूर्व छात्र शांतनु कुमार का शानदार प्रदर्शन, ऑल इंडिया 45वीं रैंक

पूसा/समस्तीपुर। उमा पांडेय महाविद्यालय, पूसा के इतिहास विभाग के पूर्व छात्र एवं आइसा नेता शांतनु कुमार ने CUET PG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर महाविद्यालय और समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 45वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं, हैदराबाद विश्वविद्यालय की अनुसूचित जाति श्रेणी की प्रवेश सूची में 15वां स्थान हासिल कर प्रवेश के लिए चयनित हुए हैं।
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के रामपुर भसौन गांव निवासी शांतनु कुमार ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद निरंतर मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।


शांतनु कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत शिक्षक डॉ. रंजीत कुमार राम के मार्गदर्शन तथा इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. प्रवीण कुमार और डॉ. वृंदावन लाल जाटव की प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सहयोग और परिवार के समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।
इस उपलब्धि पर इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के जिला सचिव रौशन कुमार सहित महाविद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी जताई। सभी ने शांतनु कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता संघर्ष कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।