-नहीं रहे सीनियर सिटीजन के अध्यक्ष श्यामनंदन प्रसाद ठाकुर,निधन पर शोक की लहर
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
सीनियर सिटीजन काउंसिल के बन्दरा प्रखंड अध्यक्ष पीयर निवासी श्याम नंदन प्रसाद ठाकुर (75) की आकस्मिक निधन गुरुवार की सुबह हो गई। उनके आकस्मिक निधन पर परिजनों,पड़ोसियों समेत क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का बताना है कि वे बिल्कुल स्वस्थ थे। गुरुवार की अहले सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगरी और उनका निधन हो गया।

उनके निधन पर पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व कुलपति डॉ गोपाल जी त्रिवेदी, पूर्व सरपंच देवेंद्र पांडेय, किसान नेता रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर भाई,जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज झा,मंदिर न्यास कमिटी के वैद्यनाथ पाठक, ललन त्रिवेदी,रामकुमार त्रिवेदी,वीरचन्द्र ब्रह्मचारी,मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मोना,सरपंच राजकिशोर चौधरी सहित सीनियर सिटीजन काउंसिल, बिहार पेंशनर समाज तथा मतलुपुर खगेश्वर नाथ मंदिर निर्माण कमेटी,किसान-मजदूर संगठन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उनके अचानक निधन से सभी काफी व्यथित एवं आहत दिखे। बताते हैं कि पिछले दिनों ही उन्होंने अपने पोते का जन्मोत्सव काफी धूमधाम से मनाया था। जिसमें इलाके के तमाम लोगों की भागीदारी थी। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में उनके स्नेहपूर्ण सक्रिय भागीदारी एवं योगदान की वजहों से लोगों का उनसे काफी लगाव एवं जुड़ाव था।












