-हत्था पुलिस का एक्शन जारी,मतलूपुर से बोतलबंद शराब की खेप बरामद
-होली में खपाने के लिए रखी गयी थी शराब
-बरामद शराब 10लीटर से ज्यादा
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
हत्था थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात मतलूपुर से शराब की खेप बरामद की है।होली में खपाने के लिए यह शराब रखी गयी थी।

हत्था थाना के अध्यक्ष शशि रंजन ने देर रात बताया कि बरामद शराब में छोटी-बड़ी बोतल शामिल है। अलग-अलग रंगों की बोतल बोरा आदि में रखी गई थी। शराब की बोतलें योगेंद्र पासवान के घर से बरामद की गई है, जिसकी मात्रा करीब 10 लीटर से ज्यादा है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी मिंटू शाह का यह शराब की बोतल बताई गई है। इस मामले में आवश्यक धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।वहीं पटसारा त्रिकोण टोला में फूलो देवी को 15 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
















