Advertisement

Breaking: भ्र्ष्टाचार के विरोध पर रामपुरदयाल मुखिया द्वारा जानलेवा हमला,एफआईआर के लिए दिया आवेदन

-मुखिया पर जानलेवा हमला का आरोप,एफआईआर के लिए दिया आवेदन

बंदरा। दीपक।

पियर थाना क्षेत्र के रामपुरदयाल निवासी धीरज कुमार ने बुधवार को पियर थाना को आवेदन देकर मुखिया द्वारा जानलेवा हमला करने से संबंधित शिकायत की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 28 तारीख को तकरीबन 10 बजे वे रामपुर दयाल के वार्ड संख्या आठ में मनरेगा योजना से चल रहे काम को देखने गए थे। वापस लौटते हुए थोड़ी दूरी पर रामपुर दयाल पंचायत के मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मोना ने अपने अपाचे बाइक से ठोकर मारते हुए पिस्टल निकालकर हत्या कर देने की बात कहते हुए धारदार चाकू,लाठी एवं ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान किसी तरह जान बचाकर वे भाग निकले अन्यथा उसकी हत्या कर दी जाती। आवेदक ने कहा है कि मुखिया दबंग छवि का तथा शराब माफिया है। उसके द्वारा कभी भी उसकी हत्या कराई जा सकती है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की गई है। लिखा गया है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं,इसलिए उन पर हमला की गई है।पीड़ित युवक का बन्दरा पीएचसी में इलाज किया गया ।


वहीं इस संदर्भ में रामपुरदयाल के मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मोना ने बताया कि षष्टम से डब्ल्यूपीओ का काम हो रहा था। धीरज ने मनरेगा के नाम पर विरोध कर काम रोक दिया। उसके साथ मारपीट नहीं हुई है। झमा से पिठ्ठी(पीठ) रगरवाकर थाना में आवेदन दिया है। पियर प्रभारी जांच में स्पॉट पर पहुंचे भी हैं। उनपर झूठा एवं मनगढ़ंत आरोप लगाया गया है।वे किसी भी जांच को तैयार हैं।

मुखिया ने की 5 लाख रुपए रंगदारी मांगने एवं हत्या के लिए रेकी करने की शिकायत:

प्रखंड के रामपुरदयाल पंचायत के मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मोना ने बुधवार को पियर थाना को आवेदन देकर 5 रुपए रंगदारी मांगने तथा हत्या के लिए रेकी करने की शिकायत की है। आवेदन में लिखा गया है कि वह वर्तमान में रामपुरदयाल के मुखिया हैं। धीरज कुमार उनका राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है।पूर्व चुनाव में वह हार गया। जिस कारण उसके द्वारा पंचायत में हो रहे कार्य में रुकावट डालकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है तथा उनके विरोध में गलत प्रचार प्रसार कर उनके सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन कर रहा है तथा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ उसे जान माल की क्षति पहुंचाने हेतु मेरा रेकी करता है तथा मेरा हत्या करने एवं करवा देने की धमकी दे रहा है। 28 तारीख को रामपुरदयाल पंचायत के वार्ड संख्या 8 में पंचायत स्तर से कराए जा रहे कार्य स्थल पर पहुंचकर कार्य कर रहे मजदूरों को धीरज कुमार के द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की धमकी देकर भगा दिया गया एवं कार्यस्थल पर कराए जा रहे कार्य से संबंधित पंचायत के आवश्यक कागजात को फाड़ कर फेंक दिया गया। उन्होंने आशंका जताया है कि धीरज कुमार के द्वारा कभी भी जानमाल की क्षति की जा सकती है। जिस कारण उनके पूरे परिवार के लोग दहशत में हैं। उनसे 5 लाख की रंगदारी की मांग की जा रही है। इस संबंध में जांच पड़ताल के उपरांत आवश्यक उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। दिए गए आवेदन पर वार्ड संख्या 8 के तकरीबन 63 ग्रामीणों के हस्ताक्षर एवं निशान भी संलग्न है।

पीयर थानाध्यक्ष बोले:

वहीं पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि आवेदन मिली है।मामले की छानबीन की जा रही है।अभी कुछ भी कहना सम्भव नहीं है।