-बन्दरा में फाइलेरिया क्लिनिक का डीडीसी एवं सिविल सर्जन ने किया आनलाइन उद्धाटन
*12 लोगों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दिया एमएमडीपी कीट
*प्रति मंगलवार फैलेरिया रोगियों को कौंसेलिंग के साथ मिलेगा कीट
मुजफ्फरपुर।दीपक।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा में सोमवार को फाइलेरिया क्लिनिक का डीडीसी, सिविल सर्जन व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से आनलाइन उद्धाटन किया।

उद्धाटनोंपरांत बन्दरा पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. नौशाद अहमद ने 12 मरीजों को एमएमडीपी कीट दिया। इन मरीजों को टब, मग, तौलिया, साबुन व क्रीम के उपयोग संबंधी जानकारी दी गयी।उन्होंने ने बताया कि प्रति मंगलवार फैलेरिया रोगियों को कौंसेलिंग के साथ कीट मिलेगा। बता दें कि MMDP CLINIC का उद्धाटन फलेरिया महामुक्ति अभियान के तहत फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों को बचाव को लेकर किया गया है।इस दौरान पीएचसी के चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा कर्मी भी थे।
















