Advertisement

Breaking: बन्दरा के लोहरखा में भीषण अग्निकांड की घटना

-बन्दरा के लोहरखा में भीषण अग्निकांड की घटना

बंदरा। दीपक कुमार तिवारी

प्रखंड के हत्था पंचायत के लोहरखा में भीषण अग्निकांड की घटना में शुक्रवार की अहले सुबह रमेश सहनी के घर जलकर राख हो गए। हत्था पंचायत के वार्ड संख्या 3 में स्थित लोहरखा गांव में अचानक भीषण अग्निकांड की घटना हो गयी।

इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों के द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक घर में रखे अनाज,कपड़ा, बर्तन जलावन,नकदी समेत लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। हत्था पंचायत के मुखिया रिंकू देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि संजीत गुप्ता ने बताया कि घटनाक्रम की तत्कालिक सूचना हत्था ओपी की पुलिस तथा बन्दरा अंचल के अधिकारी को देकर आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।