Advertisement

Breaking: प्रभात किरण ने साफ किया स्टैंड,बोले:बन्दरा BDO हैं तानाशाह..कार्यवाई करें मंत्री

-प्रभात किरण ने साफ किया स्टैंड,बोले:बन्दरा BDO हैं तानाशाह..कार्यवाई करें मंत्री

दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के बीडीओ के स्थानांतरण के मुद्दे को लेकर राजनीतिक गर्माहट बढ़ गयी है। पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात किरण ने इस प्रकरण में अपना स्टैंड साफ कर दिया है।

उन्होंने इस वक्त ‘A2Zन्यूज़live’ से बातचीत करते हुए स्पष्ट लहजे में कहा कि उन्होंने बंदरा बीडीओ का की कार्यशैली पर विरोध जताया है। उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री से मिलकर बीडीओ के तानाशाही रवैए की शिकायत की है। उन्होंने बीडीओ की अविलंब तबादले की मांग की है। प्रभात किरण ने कहा कि बीडीओ की कार्यशैली तानाशाहपूर्ण है। वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। प्रखंड मुख्यालय के भवनों के रंग रोगन के जो कार्य पंचायत समिति के योजनाओं से कराए गए हैं। उसमें काफी खानापूर्ति की गई है। मनचाहे अभिकर्ताओं को रखकर काम कराए गए हैं और पैसा का उगाही किया गया। इस प्रकरण में शिकायत के आलोक में वरीय पदाधिकारी के द्वारा मामले की जांच कर रिपोर्ट भी सरकार को भेजी गई,लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सो उन्होंने कार्यवाई की मांग सरकार के मंत्री से की है।

उन्होंने बताया कि पता नहीं क्यूं,प्रखंड विकास पदाधिकारी जदयू के कार्यकर्ताओं से चिढ़ जाते हैं। इनका बर्ताव ठीक नहीं है। विभिन्न कारणों से इनके कार्यकाल के दौरान की गई कार्यों की जांच एवं कार्रवाई के साथ ही इनका अविलंब तबादला भी होनी चाहिए। प्रभात किरण ने नाराजगी भरे लहजे में बताया कि विभागीय मंत्री के स्तर से इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर वे खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर इस प्रकरण से अवगत कराएंगे तथा हर हाल में कार्यवाई कराई जाएगी।