-BDOतबादला मुद्दे पर गर्माहट तेज:JDUमहासचिव के’पत्र’प्रसंग पर बन्दरा प्रखण्ड मुखिया संघ का पलटवार,कहा: फर्जी है पत्र..
मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।
जिले के बन्दरा प्रखंड में बीडीओ के स्थानांतरण के मुद्दे पर अचानक उत्पन्न हुए गर्माहट के बीच पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के प्रतिनिधि जिला जेडीयू महासचिव जयप्रकाश यादव के द्वारा प्रखंड मुखिया संघ के लेटर पैड पर मुखियों द्वारा बीडीओ के खिलाफ जारी एक पत्र के संदर्भ को लेकर प्रखंड मुखिया संघ ने पलटवार किया है।

‘A2Zन्यूज़live’ से बातचीत करते हुए बन्दरा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गुड्डू कुमार एवं सिमरा चक श्रीकंठ पंचायत के मुखिया पवन कुमार ने जदयू महासचिव द्वारा जारी पत्र को फर्जी करार दिया है। इन्होंने कहा है कि फर्जी पत्र निकालकर जदयू महासचिव द्वारा बचाव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जदयू महासचिव द्वारा जो पत्र जारी किया गया है, वह फर्जी है। उस पत्र में कई तरह की त्रुटियां हैं। देखने से भी वह फर्जी लगता है। वह न मूल लेटर पैड है और ना हीं उनका हस्ताक्षर या मोहर सही है।पत्रांक,दिनांक भी नहीं अंकित है। उन्होंने कहा कि उस पत्र की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी की कार्यशैली को लेकर शुरुआत के दिनों में उन लोगों को कुछ गलतफहमी जरूर हुई थी, लेकिन बाद में बीडीओ की कार्यशैली को लेकर वे लोग संतुष्ट हो गए। तब से वे लोग बीडीओ के कार्यशैली से संतुष्ट हैं और सहयोगात्मक रवैया अपना रहे हैं। यह बात प्रखंड के तथाकथित पार्टी नेताओं,ठेकेदारों एवं बिचौलियों को रास नहीं आ रही है। जिसके कारण से बीडीओ के प्रकरण में विरोध जताया जा रहा है।

मुखिया ने बताया कि वे लोग बीडीओ का तबादला रोकने एवं उनके कार्यशैली के समर्थन में हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने बताया कि वे लोग(मुखिया गण) किसी भी तरीके से जांच के लिए तैयार हैं। प्रखंड से पंचायत तक जो भी कार्य वर्तमान बीडीओ के कार्यकाल में कराए गए हैं। वे सभी नियमानुसार एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर कराए गए हैं। कभी भी किसी भी तरीके के जांच के लिए वे लोग तैयार हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग जातिगत द्वैष तो कुछ लोग निजी प्रभाव एवं दबाव बनाने के लिए भी तबादले की मांग कर रहे हैं। जिसका प्रखंड मुखिया संघ विरोध करता है।












