-1 से आठवीं के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 20से 26 तक
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
क्षेत्र के प्रारंभिक विद्यालयों में अध्यनरत वर्ग 1 से आठवीं के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन को लेकर कार्यक्रम तय कर दी गई है।

इस संदर्भ में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान विभा कुमारी ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी किया है। जिसमें समग्र शिक्षा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रारंभिक विद्यालय में अध्यनरत वर्ग 1 से आठवीं के सभी छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन सितंबर माह में 20 सितंबर से 26 सितंबर तक विभिन्न तिथियों एवं विभिन्न पालियों में करने को लेकर कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्देश के आलोक में प्रखण्ड के सभी संदर्भित प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है।












