-सकरी मन में 24 घंटे से बिजली गुल, तकनीकी खराबी से ग्रामीण परेशान
मुजफ्फरपुर/बंदरा(दीपक)। बंदरा प्रखंड के सकरी मन क्षेत्र में पिछले करीब 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों में बेचैनी और आक्रोश की स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।

वहीं उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में बंदरा के जेई अभिषेक रंजन ने बताया कि संबंधित रूट में खेतों में पानी भरा हुआ है और वहां तकनीकी फॉल्ट की समस्या है। उन्होंने बताया कि फॉल्ट के कारण एक फेज लो जा रहा है, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विद्युत विभाग की ओर से फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द तकनीकी खराबी दूर कर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।












