-हत्था में भुसकार में छुपाई गयी 6 कार्टून शराब बरामद,कारोबारी फरार
बन्दरा। दीपक।
हत्था ओपी की पुलिस ने हत्था गांव से करीब 63 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की खेप वेंडर के माध्यम से इलाके में खपाने की योजना थी।

हत्था ओपी के अध्यक्ष संतोष कुमार ने रविवार को बताया कि 750एमएल के अंग्रेजी शराब के बोतलों से भरी 6 कार्टून शराब बरामद की गई है। जिसे भूसकार(भूसा घर )में छुपा कर रखा गया था। छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। इस मामले में शराब कारोबारी अमरेश राय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। नामजद कारोबारी पहले भी शराब कारोबार में जेल जा चुका है।
















